फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कायम है कोहरे का कहर, 22 ट्रेनें रद्द, तापमान रहेगा 5 डिग्री

Tue, 09 Jan 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर कोहरे का प्रभाव झेल रही है। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर हो रहा है। रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी होने की वजह से दिल्ली आने वाली 45 ट्रेनें देरी से पहुंची, जबकि 4 को रिशेड्यूल और 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Delhi: 45 trains arriving late, 22 cancelled &amp; 4 rescheduled due to <a href="https://twitter.com/hashtag/fog?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#fog</a>/operational reasons.</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/950552128094744576?ref_src=twsrc%5Etfw">January 9, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>


वहीं 2 फ्लाइट भी देरी से पहुंची और 6 फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई। दिल्ली में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन से चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर में कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा।  उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं थोड़ा परेशान करेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि, सोमवार को भी कोहरे का असर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा देखने को मिला। कोहरे के चलते कम दृश्यता होने की वजह से रेलवे को दिल्ली से चलने वाली 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 50 से भी अधिक रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से ट्रैक पर दौड़ती नजर आईं। वहीं, 8 ट्रेनों की समय सारिणी में फेरबदल करना पड़ा।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों को लेकर फेरबदल किया गया है। सोमवार को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई विमानों की उड़ान पर भी असर देखने को मिला। बताया गया कि सोमवार को 50 से ज्यादा घरेलू विमानों ने अपने तय समय से काफी देर से उड़ान भरी। कुछ अंतरराष्ट्रीय विमानों ने भी अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी।

हालांकि कड़ाके की ठंड से सोमवार को लोगों को कुछ राहत मिली। सवेरे से ही तेज धूप निकलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह कोहरे का असर भी कम रहा। सप्ताह की शुरुआत में ही तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास हुआ।

सोमवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह 8:30 बजे आद्रता 97 फीसदी दर्ज की गई। पालम केंद्र पर सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 400 मीटर और सफदरजंग केंद्र पर 800 मीटर दर्ज हुई।  मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। आसमान साफ रहने के कारण धूप निकलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें