फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: घरेलू विवाद में पुजारी ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, हत्या के बाद पुलिस को बताया खुदकुशी

Mon, 27 Oct 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केशवपुरम इलाके में शनिवार देर रात दिनेश शर्मा (42) नाम के पुजारी ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी सुषमा शर्मा (40) का पहले तकिए से मुंह दबाया फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


वारदात के समय उनकी 11 साल की बेटी कमरे में सो रही थी। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर पत्नी के खुदकुशी करने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां के हालात देखकर शक हुआ। सख्ती से पूछा तो आरोपी ने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दिनेश शर्मा अपने परिवार के साथ छोटे भाई बाबू शर्मा के मकान की चौथी मंजिल पर रहता था। वह कन्हैया नगर गली नंबर 19 स्थित शिव मंदिर के पुजारी था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:05 बजे केशव पुरम थाना पुलिस महिला की खुदकुशी की सूचना पर मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा खुला था और महिला फर्श पर अचेत पड़ी थी। बिस्तर पर बच्ची सो रही थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शक होने पर पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया और बताया कि पत्नी आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। शनिवार रात भी झगड़ा शुरू कर दिया तो आवेश में आकर उसे मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें