फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, वारदात के बाद आरोपी फरार; पुलिस तलाश में

Fri, 26 Jun 2026 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्राइवेट जॉब करने वाले के पास पिस्टल कहां से आयी और उसने हत्या क्यों की, इसका पता आरोपित की गिरफ्तारी का बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
फोरेंसिक व क्राइम टीम ने घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी जिले के तिगड़ी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात घरेलू विवाद में पति ने गोली मारकर पत्नी कविता (38) की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मे भिजवा दिया है। फोरेंसिक व क्राइम टीम ने घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

 
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोली के दो-तीन खोल मौके से बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित पति शुभम गहलोत की तलाश शूरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक संगम विहार में अमृता पब्लिक स्कूल के पास के-2 में आरोपी शुभम का खुद का घर है। वह प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस का कम देखता है। डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी कविता से शादी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर में आर्थिक परेशानी को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शाम को जब शुभम आफिस से वापस आया तो फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। क्रोध में आकर शुभम ने पिस्टल से कविता पर दो-तीन गोली मार दीं। और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


बाद में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्राइवेट जॉब करने वाले के पास पिस्टल कहां से आयी और उसने हत्या क्यों की, इसका पता आरोपित की गिरफ्तारी का बाद ही चल सकेगा। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें