फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महरौली में दो मंजिला इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर तीन में बृहस्पतिवार को 400 गज में बने दो मंजिला पुराने मकान में तोड़-फोड़ के दौरान एक हिस्सा ढह गया। मकान के गिरने से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। महरौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मकान को महरौली में ही रहने वाले बिल्डर व उसके तीन अन्य साथियों ने मिलकर हाल ही में गुरुग्राम के रहने वाले एक परिवार के खरीदा था। इसे तोड़कर नए सिरे से बहुमंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था। आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपाय के दिनरात मकान को तोड़े जाने का काम बुलडोजर से कराया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे इसका हिस्सा ढह गया। हालांकि दाहिनी गली व पीछे के पड़ोसी अनिल शर्मा के हाते में खड़े कई वाहन मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग के मुताबिक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि पुराने मकान को गिराने के काम के दौरान एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काम बहुत जल्दबाजी से कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रात में भी बुलडोजर चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें