फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: गाली देने से नाराज नशे में धुत युवक ने ड्राइवर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 09:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त शम्भू नाथ गुप्ता (56) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहता था और पेशे से ड्राइवर था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याला इलाके में गाली देने से नाराज नशे में धुत एक युवक ने ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी मृतक से कहासुनी हो गई। घायल ड्राइवर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त शम्भू नाथ गुप्ता (56) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहता था और पेशे से ड्राइवर था। बुधवार रात पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक शख्स को अचेत अवस्था में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके पास से मिले कागजात से उसकी पहचान शम्भू नाथ गुप्ता के रूप में हुई। 

छानबीन करने पर पता चला कि घायल शम्भू एल ब्लॉक रघुवीर नगर के शौचालय के पास अचेत पड़ा था। जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान शम्भू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एल ब्लॉक रघुवीर नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस ने एक युवक को शम्भू के साथ मारपीट करते हुए देखा।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान रघुवीर नगर निवासी धीरज के रूप में हुई। पुलिस टीम उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है और अपने दोस्तों के साथ रहता है। आरोपी ने बताया कि घटना के समय वह दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मृतक ने उसे गाली दी। उसके गाली देने पर शम्भू ने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में वह मुक्के से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया। उसके अचेत होने के बाद वह वहां से अपने घर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें