फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीख घोषित, 25 अप्रैल को आएंगे नतीजे

Tue, 14 Mar 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव में मतदान के लिए ईवीएम मशीन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को एमसीडी चुनाव की तारीखें घोषित कर दीं। 
विज्ञापन


आयोग ने बताया है कि दिल्ली में स्‍थानीय निकायों के लिए 22 अप्रैल को मतदान होगा जबकि 25 अप्रैल को वोटों की गिनती की जाएगी। आयोग ने बताया है कि एमसीडी चुनाव के लिए नामां‌कन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरु होगी। बता दें क‌ि द‌िल्ली में तीन दक्ष‌िणी, पूर्वी और उत्तरी द‌िल्ली नगर न‌िगम हैं। इन तीनों पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है।

माना जा रहा है क‌ि इस चुनाव में मुख्य टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा की होगी। बता दें क‌ि आज ही ‌द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को एमसीडी के चुनाव ईवीएम की बजाय बैलट पेपर से कराने का आग्रह क‌िया था।
विज्ञापन

क्यों बैलेट पेपर से मतदान चाहते हैं केजरीवाल

- फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले निराशाजनक परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की है‌ कि दिल्ली में एमसीडी के चुनावों में मतदान के लिए ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में भारी जीत की उम्मीद थी लेकिन, यहां मिली करारी हार के बाद पार्टी में निराशा का माहौल है। पार्टी पंजाब चुनाव में जीत को लेकर इतनी उत्साहित थी कि परिणाम आने के पहले ही जश्न की पूरी तैयारी कर ली थी।

11 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर रेड कार्पेट बिछा कर जश्न की तैयारी की गई थी। हालांकि, परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं सहित बड़े नेताओं का भी जोश काफूर हो गया था। 
विज्ञापन

बीजेप का है नगर निगमों पर कब्जा

मनोज त‌िवारी - फोटो : ani
दिल्ली नगर निगम तीन क्षेत्रों में बंटा है जिसमें कुल 272 सीटें हैं। इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) में 104 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) में 64 सीटें हैं।

बता दें कि फिलहाल तीनों नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। 272 निगम पार्षदों में से 153 निगम पार्षद भाजपा से हैं। हालांकि मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्पष्ट किया है कि इस चुनाव में किसी भी वर्तमान पार्षद को टिकट नहीं दिया जाएगा।

साथ ही मनोज तिवारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस बार के चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार को टिकट नहीं दिया जाएगा। साफ है कि पार्टी नए चेहरों के साथ इलेक्शन में उतरने की योजना बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें