फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA फंड खाली, वाहवाही लूटने के लिए की घोषणा!

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की आपदा में सहायता के लिए देशभर से हाथ उठ रहे हैं। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपने फंड से 20-20 लाख रुपये और कांग्रेस विधायकों ने 25-25 लाख रुपये जम्मू-कश्मीर आपदा के लिए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


लेकिन शहरी विकास विभाग के अधिकारी परेशान हैं कि आखिर राशि कैसे भेजी जाए? एक मामला राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं होने का है तो दूसरे मामले में करीब एक दर्जन विधायकों के पास फंड राशि खत्म होने की दिक्कत है।

दिल्ली के एक पूर्व विधायक ने बताया कि एमएलए वाहवाही लूटने के लिए जम्मू-कश्मीर बाढ़ के लिए सहायता की घोषणाएं कर रहे हैं। लेकिन नियमों को नहीं देख रहे हैं।
विज्ञापन

कहां से आएगी कश्मीर के लिए राशि?

उन्होंने कहा कि विधायक फंड की राशि राष्ट्रीय आपदा घोषित होने पर मुख्यमंत्री फंड या प्रधानमंत्री फंड के माध्यम से दी जा सकती है। दिल्ली में अभी मुख्यमंत्री फंड नहीं है। फिर उपराज्यपाल ने अभी इस तरह के फंड को मंजूरी भी नहीं दी है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि विधायकों ने घोषणा तो कर दी है लेकिन किस तरह से यह राशि दी जा सकती है, यह रास्ता नहीं मिल रहा है।

वहीं सत्तर में से करीब एक दर्जन विधायकों ने अपने फंड की पूरी राशि विभिन्न विभागों को कार्य के लिए पहले ही दे दी है तो फिर जम्मू-कश्मीर केलिए राशि कहां से आएगी? हालांकि भाजपा के विधायकों ने एक महीने के वेतन की बात की है, वह संभव है क्योंकि इसमें किसी नियम कानून का पेंच नहीं है।
विज्ञापन

AAP ने जरनैल सिंह को बनाया यूथ विंग का अध्यक्ष

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी की कोशिश सिख और अनुसूचित जाति (एससी) के मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने की है। इसका जरिया यूथ विंग को बनाया गया है। पार्टी ने विधायक जरनैल सिंह का यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया है। जबकि विशेष रवि को विंग के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल, पार्टी का मानना है कि उनकी सरकार ने 1984 सिख दंगों पर एसआईटी का गठन किया था। इससे सिख समुदाय के बीच पार्टी के हक में बेहतर माहौल बना था। पार्टी अब इसे भुनाने की कोशिश में हैं।

दूसरी तरफ विधान सभा चुनावों में दिल्ली की आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के बावजूद पार्टी इस तबके में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। यही वजह रही कि सिख समुदाय से आने वाले विधायक जरनैल सिंह को यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि अनुसूचित जाति के विधायक विशेष रवि को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। जरनैल सिंह के मुताबिक, फिलहाल उनकी कोशिश दिल्ली के एक तिहाई युवा मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें