पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एक नाबालिग (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शादी के दौरान कुछ लोगों का उससे विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH | Delhi | Shahdara DCP Prashant Gautam says, "A minor (17) was shot dead... According to the information, some people got involved in a conflict with him during a wedding here. We are investigating further..." pic.twitter.com/KgJiBUBawK
आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जो सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल है और अभी कानपुर यूपी में तैनात है। उसके पास से एक पिस्टल भी मिली है। उससे और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह मौके पर मृतक और आरोपी के बीच अचानक हुई कहासुनी का मामला था। आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।