फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : बिहार से आने वाले यात्रियों के लिए आज और कल दो स्टेशनों पर सुबह जल्दी मिलेगी मेट्रो, यहां देखें समय

Sun, 10 Nov 2024 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इन यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर में अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने खास सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा के बाद अब यूपी और बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इन यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर में अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने खास सुविधा शुरू की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर सुबह समय से पहले मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। दस और 11 नवंबर को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह सवा पांच बजे और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो साढ़े पांच बजे उपलब्ध होगी।

सामान्य दिनों में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो 5:46 बजे और आनंद विहार से पहली मेट्रो सुबह 6:04 बजे उपलब्ध होती है।  अधिकारियों ने बताया कि दोनों रेलवे स्टेशन पर बिहार से आने वाली ट्रेनें सुबह ही पहुंचती हैं। ऐसे में यात्रियों को तुरंत मेट्रो सेवा मिलेगी। जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी  होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें