फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या: तीन नाबालिगों पर व्यस्क की तरह चलेगा मुकदमा! बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की तैयारी

Sun, 20 Sep 2026 10:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीनों नाबालिग आरोपियों पर व्यस्क की तरह मुकदमा चलाने की तैयारी है। दिल्ली पुलिस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड जा सकती है। पुलिस आरोपियों का बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
delhi minor murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या में दिल्ली पुलिस तीन नाबालिगों पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) का रुख कर सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराध की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। पीड़िता को करीब आठ बार चाकू मारा गया था। पुलिस जल्द-से-जल्द दस दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने की कोशिश में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, एक नाबालिग ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि लड़की उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। आरोपियों की उम्र तय करने के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार के पास उसकी उम्र साबित करने वाले दस्तावेज न होने के कारण उसका भी ऑसिफिकेशन टेस्ट कराया जा सकता है। पीड़िता की पहचान शुरू में मुश्किल रही, बाद में हाथ पर बने टैटू से उसकी शिनाख्त हुई।

 

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मालवाहक टेंपो जब्त किया है। वाहन से मिली एक अंगूठीनुमा वस्तु से मिले सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने गई थी, जिसने अपने साथियों को बुला लिया और पूरा समूह टेंपो में सवार हो गया, जिसे एक आरोपी का भाई चला रहा था। 

आरोपियों ने शराब पीने की बात कबूली है। पुलिस के अनुसार वाहन में लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत दर्ज कराए जाने के डर से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और आरोपियों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

दिल्ली की घटना पर प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली के स्वरूप नगर में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। 

 

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले ही एक और नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। देश में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई नहीं लेना चाहता।

 

उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाएं अत्याचार और हिंसा का सामना करती हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की उम्मीद नहीं कर पातीं। कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। समाज और सरकार दोनों महिलाओं की सुरक्षा, आजादी और समानता के अधिकार देने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

 

मामला 13 सितंबर की सुबह सामने आया था। पुलिस को स्वरूप नगर के कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास खुले मैदान में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक वयस्क आरोपी शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू और तीन नाबालिगों (17, 17 और 16 साल) को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें तीन नाबालिग और एक बालिग शामिल है। किशोरी का शव 13 सितंबर को मिला था।

 

सीसीटीवी में मिले सुराग से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध टेंपो घूमता हुआ दिखा। इस टेंपो की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई है।

 

शराब के नशे में थे सभी
नाबालिगों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक नाबालिग आरोपी मृत लड़की की दोस्त है। सभी आरोपी टेंपो से साथ आए थे और उन्होंने शराब पी रखी थी। लड़की के पुलिस में शिकायत करने के डर से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सभी उपलब्ध फोरेंसिक और तकनीकी सबूतों की पुष्टि कर रही है।

 

खेत में मिली थी लाश
बाहरी उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरन आर ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी। कुशक रोड, लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत में एक लड़की का शव पड़ा था। 

 

सड़ चुका था लड़की का शव
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि उसकी चाकू गोदकर हत्या की गई थी। मृतका की मौके पर पहचान नहीं हो पाई थी, बाद में उसकी पहचान स्वरूप नगर इलाके की रहने वाली के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत का शव गल चुका था और उसका एक हाथ नहीं था। खुले में शव के पड़े होने से उसे कुत्तों ने नोंच खाया। 

 

पहने कपड़े और टेंपो बरामद
जांच के दौरान पुलिस को कोई गवाह नहीं मिला। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। वारदात के समय इलाके में एक संदिग्ध टेंपो घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंधेरे के कारण साफ नहीं था। 15 सितंबर की रात पुलिस को टेंपो खड्डा कॉलोनी में खड़ा मिला। उसके चालक से पूछताछ के बाद तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू, घटना के समय पहने कपड़े और टेंपो जब्त कर लिया है।
 

स्वरूप नगर में नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस का बयान
बाहरी उत्तरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरन आर ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह पुलिस को कुशक रोड, लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत में एक लड़की का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव बुरी तरह सड़ा हुआ मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जांच के दौरान, पुलिस को एक दूर के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मिला, जिसमें 10-11 सितंबर की रात एक कार के पीछे बिना नंबर प्लेट वाला एक टेंपो दिखाई दिया। टेंपो पर एक विशेष प्रतीक भी था। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने इलाके में ऐसे ही एक टेंपो का पता लगाया।

टेंपो चालक ने पूछताछ में बताया कि 10-11 सितंबर की रात चार लड़के उसे ले गए थे। इनमें से तीन नाबालिग थे और एक वयस्क, जिसकी पहचान स्वरूप नगर निवासी 21 वर्षीय सुदामा के रूप में हुई। आरोपियों ने नाबालिग लड़की को खेत में ले जाकर नशीली हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया, उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक दिया। पुलिस ने वयस्क आरोपी सुदामा को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।
 

बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या में 500 पन्नों की चार्जशीट पेश
दक्षिण दिल्ली में जून में 10 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या में दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के अनुसार, आरोपी कैब चालक बाशु कुमार सिंह ने छतरपुर के सीडीआर चौक के पास परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही बच्ची को कार में बैठाकर अगवा किया था। 
 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मंडी रोड पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गमछे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार कर शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के पास जंगल में छिपा दिया। पुलिस के मुताबिक, 22 जून की रात आरोपी सीडीआर चौक पर एक घंटे से ज्यादा समय तक रुका था। 

 

वह मोबाइल से सवारी रद्द कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर फुटपाथ पर सो रही तीन बच्चियों पर पड़ी। उसने कोने में सो रही बच्ची को उठाकर कार में बैठा लिया। सुबह करीब 4:15 बजे बच्ची ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर उसके पिता ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं सके। 
 
विज्ञापन

जांच में कार के नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरों की तस्वीरें अहम सबूत बनीं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी ने पहले बच्ची को वापस छोड़ने का विचार किया, उसे डर था कि वह शिकायत कर देगी। इसके बाद वह कार को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड की ओर ले गया और बच्ची की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें