फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दशमेश अस्पताल के शौचालय में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का मामला

Thu, 26 Oct 2023 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वहां पहुंचकर वह अस्पताल के शौचालय में पहुंची और उसने वहां पर एक लड़की को जन्म दे दिया। खबर फैली तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट में दर्द की शिकायत लेकर 17 साल की किशोरी पश्चिम दिल्ली के दशमेश अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचकर वह अस्पताल के शौचालय में पहुंची और उसने वहां पर एक लड़की को जन्म दे दिया। खबर फैली तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। 

विज्ञापन


किशोरी और उसके परिजन से बच्ची के बारे में खूब पड़ताल की गई। महिला आयोग की काउंसलर को भी बुला लिया गया। खूब प्रयासों के बाद भी न तो किशोरी और न ही उसके परिजनों ने नवजात बच्ची के बारे में कोई जानकारी दी। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

17 साल की किशोरी परिवार के साथ पश्चिम दिल्ली में रहती है। बुधवार को किशोरी पेट में दर्द की शिकायत के बाद शिव नगर, फतेहनगर स्थित अस्पताल पहुंची। अभी डॉक्टर को दिखाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि किशोरी अस्पताल के शौचालय पहुंची। वहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। इसका पता चलते ही लड़की और उसकी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन


लाख प्रयासों के बाद भी किशोरी और उसके परिजनों ने दुष्कर्म करने वाले का नाम नहीं बताया। अब पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हरि नगर थाना पुलिस किशोरी व उसके परिजनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ आखिर किसने दुष्कर्म किया। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें