फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Minor Misdeed Case: आरोपी प्रेमोदय का चौंकाने वाला खुलासा, बोला- मैंने 18 साल पहले ही करवा ली थी नसबंदी

Tue, 22 Aug 2023 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमोदय खाखा ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2005 में अपनी नसबंदी करा ली थी। ऐसे में यदि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती कैसे हो गई।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमोदय खाखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बुराड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात उप-निदेशक प्रेमोदय खाखा (51) को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व सोमवार देर शाम को पुलिस ने प्रेमोदय की पत्नी सीमा रानी (50) को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमोदय खाखा ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने वर्ष 2005 में अपनी नसबंदी करा ली थी। ऐसे में यदि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती कैसे हो गई। इसको लेकर अब सवाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश करने से पूर्व प्रेमोदय खाखा का पोंटेंसी टेस्ट भी करवा लिया। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का 164 का बयान दोबारा कराया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। उसकी तबीयत बेहतर होने के बाद उसका बयान दोबारा से कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं मामले की जांच कर रही एक टीम मंगलवार को बुराड़ी स्थित चर्च और आरोपी के घर पहुंची। वहां पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ करने के अलावा छानबीन की। चर्च में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रेमोदय और उसकी पत्नी सीमा का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोनों के मोबाइल को जांच के लिए एफएसएल भी भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीम केस से जुड़े सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लगातार खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि उसने पीड़िता के साथ कुछ नहीं किया, उसे जबरन फंसाया जा रहा है।

तीन माह में चार से पांच बार किया दुष्कर्म
पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक अक्तूबर 2020 को पिता की मौत के बाद वह आरोपी के घर आ गई। इस दौरान कोविड की वजह से स्कूल बंद हो गए। आरोपी भी घर पर ही रहने लगा। पीड़िता की ऑन लाइन क्लास शुरू हो गई। उस समय वह उत्तरी दिल्ली के नामी स्कूल में पढ़ाई करती थी। नवंबर 2020 से जनवरी 2021 तक आरोपी ने पीड़िता के साथ चार से पांच बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आते-जाते आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाता था। पहली बार जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ तो उसने प्रेमोदय की पत्नी को बता दिया था। उल्टा उसने पीड़िता पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिए।

प्रेमोदय की पत्नी पर भी पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाए कि सीमा बहुत सख्त थी, छोटी-छोटी बातों पर वह उसे डंडे से मारती थी। पीड़िता ने जनवरी में जब अपने गर्भवती होने की बात सीमा को बताई तो उसने अपने बेटे से प्रेग्नेंसी टेस्ट करने वाली किट मंगाई। टेस्ट पॉजिटिव आने पर अपने बेटे से ही गर्भपात की दवाई मंगाकर पीड़िता को खिला दी। इसके बाद उसने सारी बात प्रेमोदय के बेटा व बेटी को भी बताई, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। इस दौरान 16 जनवरी को उसकी मां घर पहुंची तो उसने साथ चलने की जिद की। बाद में फरवरी के शुरुआत में मां उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद वह जब भी मां के साथ चर्च जाती तो प्रेमोदय उसके साथ अश्लील हरकत करता।
विज्ञापन

11 अगस्त को काउंसलिंग के दौरान वारदात की दी जानकारी
जुलाई 2023 में पीड़िता ने चर्च जाना ही छोड़ दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। सात अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर उसे सेंट स्टीफन अस्पताल ले जाया गया तो उसने 11 अगस्त को काउंसलिंग के दौरान डॉक्टर को साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इसके बाद 12 अगस्त को पपुलिस को सूचना दी गई। बाद में 13 अगस्त को पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो, गर्भपात कराने, मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्त्री लज्जा भंग करने, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें