फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odd Even In Delhi: दिल्ली में 13 नवंबर से ऑड-ईवन की पाबंदी, एक हफ्ते के लिए होगा लागू

Mon, 06 Nov 2023 02:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता में बताया कि 13 से 20 नवंबर तक ऑड ईवन नियम लागू होगा। बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में ऑड ईवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार लगातार बैठकें कर रही है और नई-नई पाबंदियों को लागू कर रही है। अब दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ऑड ईवन नियम को लागू करने का फैसला लिया है। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उच्चर स्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अभी जो स्थिति बनी हुई है, उससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में हालात ठीक होंगे। क्योंकि अनुमान लगाया जा रहा है कि छह और सात तारीख को हवा की गति थोड़ी बढ़ेगी। जिसकी वजह से ये जो जमाव जम गया है, उसमें परिवर्तन होगा। ज्यादातर टीमों को फिल्ड में उतारा गया है। क्योंकि ज्यादातर प्रतिबंध गाड़ियों पर लगाए गए हैं। हवा में सुधार हुआ है। प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ इससे पहले दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को देखते हुए 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान लागू किया था। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते एक्यूआई के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने बताया था कि शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे। दिल्ली में 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने कहा कि यहां विशेष टीमों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें