फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्लान, 21 इंटरचेंज से जुड़ेगा पूरा एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजेंटा कॉरिडोर से बदलेगी दिल्ली की कनेक्टिविटी, बोटैनिकल गार्डन से इंदरलोक तक बनेगा सबसे लंबा ड्राइवरलेस कॉरिडोर
विज्ञापन

89 किमी की सुपर मैजेंटा लाइन, फेज-4 और फेज-5ए से जुड़कर आसान होगा दिल्ली-एनसीआर का सफर
अमर उजाल ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 21 इंटरचेंज स्टेशनों के साथ राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लगभग हर प्रमुख हिस्से को सीधे जोड़ देगी। बोटैनिकल गार्डन से इंदरलोक तक करीब 89 किलोमीटर लंबी यह लाइन पूरी तरह ड्राइवरलेस होगी। मेट्रो लाइन फेज-4 और फेज-5ए के हिस्सों से जुड़कर दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बनेगी। सेंट्रल विस्टा होते हुए राजधानी के प्रशासनिक, व्यावसायिक और आवासीय इलाकों को एकीकृत कर देगी।

मैजेंटा लाइन का दक्षिण-पूर्वी छोर नोएडा के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के इंदरलोक मेट्रो स्टेशन तक जाएगा।फेज-पांच (ए) के तहत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा के रास्ते) और आगे फेज-चार के इंद्रप्रस्थ-इंदरलोक हिस्से को जोड़ने के बाद यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा। इससे पहले यह हिस्सा ग्रीन लाइन के विस्तार के रूप में प्रस्तावित था।
विज्ञापन

वर्तमान में मैजेंटा लाइन पर कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन, बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन,जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन और हौज खास मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की व्यवस्था है। इसके विस्तार के बाद इसमें 17 नए इंटरचेंज जुड़ेंगे। इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरियट मेट्रो स्टेशन, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन, आजादपुर मेट्रो स्टेशन और इंदरलोक मेट्रो स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज बनेंगे। इसका सीधा असर यह होगा कि यात्रियों को राजीव चौक या कश्मीरी गेट जैसे भीड़ वाले स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नेटवर्क में यात्री प्रवाह कई हिस्सों में बंटेगा और यात्रा समय घटेगा।



ब्लू-पिंक लाइन से आगे निकलेगी...

अभी पिंक और ब्लू लाइनों पर 12-12 इंटरचेंज स्टेशन हैं। विस्तार के बाद भी उनकी संख्या क्रमश: 15 और 14 तक पहुंचेगी, लेकिन 21 इंटरचेंज के साथ मैजेंटा लाइन सबसे आगे रहेगी। पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) वर्तमान में 59.2 किमी के साथ सबसे लंबी है और फेज-चार विस्तार के बाद करीब 72 किमी तक पहुंचेगी। इसके बावजूद 89 किमी लंबाई के साथ मैजेंटा लाइन नेटवर्क की सबसे बड़ी लाइन होगी।

65 स्टेशन, 40 भूमिगत...

बोटैनिकल गार्डन से इंदरलोक तक कुल 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 भूमिगत रहेंगे। मध्य दिल्ली और सेंट्रल विस्टा जैसे संवेदनशील व घने इलाकों के नीचे से गुजरने वाली यह लाइन ट्रैफिक को प्रभावित किए बिना उच्च क्षमता वाली सार्वजनिक परिवहन सुविधा देगी। व्यापक इंटरचेंज सुविधाएं प्रमुख कॉरिडोरों पर भीड़ कम करेंगी और एंड-टू-एंड निर्बाध कनेक्टिविटी देंगी। इसके साथ ही मैजेंटा लाइन पर ही नेटवर्क का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन हैदरपुर बादली मोड़ (करीब 28.4 मीटर) और सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन हौज खास (करीब 29 मीटर) बनाया गया है।
विज्ञापन




21 या 22 फरवरी को दो नए कॉरिडाेर का हो सकता है उद्धाटन...

मजलिस पार्क–मौजपुर और दीपाली चौक–मजलिस पार्क सेक्शन पर मेट्रो का संचालन इसी माह 21 या 22 फरवरी हो सकता है। फेज-4 के तहत बने दोनों सेक्शन पर ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की ओर से यात्रियों के लिए संचालन की अनुमति मिल गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा इन सेक्शन का उद्घाटन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें