फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ था मोर, आधे घंटे तक रुकी रही मेट्रो

Fri, 29 Jun 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yellow line metro
विज्ञापन
राजधानी में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन की सेवा बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह मॉडल टाउन स्टेशन पर एक मोर ट्रैक पर पड़ा हुआ था। जिसकी वजह से मेट्रो 33 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 9.45 पर मेट्रो जैसे ही मॉडल टाउन स्टेशन पर पहुंची तभी ड्राइवर ने देखा की एक मोर ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ है। मोर को देखकर मेट्रो को रोक दिया गया। स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोर को ट्रैक से पकड़ा और हटाया।

मोर बुरी तरह से घायल था इसलिए वाइल्ड लाइफ वालों को इसे सौंप दिया गया। जिसे बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार 10.18 मिनट पर ट्रेन सेवा वापस शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें