फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तक नहीं बनी बात तो शनिवार से ठप हो सकती है दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

Thu, 28 Jun 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के 9 हजार कर्मचारियों ने शनिवार से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। इससे मेट्रो की सेवा ठप हो सकती है। कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी न होने पर यह हड़ताल करने की धमकी दी है। इसके साथ ही मैनेजमेंट की तरफ से गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के साथ वेतन में भेदभाव और शोषण की बात कही गई है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 19 जून से ही हाथ पर काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर, टेक्निशियन, ऑपरेटिंग स्टाफ, मेन्टेनेंस स्टाफ आदि शामिल हैं। 

29 जून को मेट्रो कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारी परिषद का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी घटना और यात्रियों की असुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो - फोटो : self
डीएमआरसी कर्मचारी यूनियन के महासचिव महावीर प्रसाद के अनुसार, लोग पिछले दस साल से एक ही पे ग्रेड में पड़े हैं, जबकि पहले हर पांच साल में प्रमोशन होता था। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने यह वादा किया था कि 13,500-25,520 ग्रेड का 14,000-26,950 ग्रेड के साथ विलय किया जाएगा, लेकिन यह नहीं हुआ।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अभी तक तो विरोध प्रदर्शन से सेवा में किसी तरह की बाधा नहीं है, लेकिन 29 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 जून से पूरी तरह से कामकाज बंद हो जाएगा।

इसके पहले पिछले साल भी जुलाई में इसी तरह से मेट्रो कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी थी, लेकिन डीएमआरसी प्रबंधन ने लगातार कई बैठकें कर समझौता किया और दिल्ली-एनसीआर वासियो को संकट से बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें