दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एक नई व्यवस्था शुरू करने की फैसला किया है। इससे मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी के समय स्मार्ट कार्ड या टोकन टच करने के बाद गेट खुलने या बंद होने की पेरशानी से यात्रियों को राहत मिलेगी।
मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो स्टेशनों पर ओपन गेट सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है जिसके बाद ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट से यात्रियों के बाहर निकलने और अंदर आने में लगने वाले समय को आधा किया जा सकेगा।
मेट्रो प्रशासन का दावा है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रति गेट से एक मिनट में निकलने वाले यात्रियों की संख्या 10-15 होती है जबकि, ओपन गेट सिस्टम व्यवस्था लागू होने के बाद एक मिनट में 20-25 यात्री बाहर निकल सकेंगे। यानि इस व्यवस्था से यात्रियों की प्रवेश और निकासी में 65 फिसदी तक की बढ़ोत्तरी होगी।