फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Vista: सेंट्रल विस्टा आने वाले लोगों को बस सेवा देगी दिल्ली मेट्रो, आगंतुकों को करना होगा ये काम

Thu, 08 Sep 2022 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो द्वारा तैनात इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों मार्ग पर आगंतुकों को लेंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट नंबर एक पर उतारेगी। यहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा चंद कदमों की दूरी पर है।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा परियोजना - फोटो : PTI - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल विस्टा आने वाले आगंतुकों को दिल्ली मेट्रो बस सेवा मुहैया कराएगी। यह सेवा नौ सितंबर से शुरू होगी। यात्री भैरों मार्ग से इस बस पर बैठकर सेंट्रल विस्टा पहुंचेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, दिल्ली मेट्रो द्वारा तैनात इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों मार्ग पर आगंतुकों को लेंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट नंबर एक पर उतारेंगी। यहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा चंद कदमों की दूरी पर है। यह सेवा शुरुआत में एक सप्ताह के लिए लाई जा रहा है।

इस मार्ग पर 06 नंबर की बसें संचालित होंगी। ये बसें आगंतुकों के लिए शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेंगी। भैरों मार्ग पर आगंतुकों को उठाने के लिए अंतिम बज रात नौ बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें