फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 लाख लोगों ने की मेट्रो की सवारी, ब्लू लाइन पर सबसे ज्यादा यात्री, रोजाना लगाएगी 4500 फेरे

Tue, 15 Sep 2020 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो में सफर करते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना काल में मेट्रो सेवाएं शुरू होने के एक सप्ताह में राइडरशिप में बढ़ोतरी का ग्राफ लगातार उपर चढ़ रहा है। पहले दिन येलो (रैपिड मेट्रो भी) लाइन पर 15,500 यात्रियों ने सफर किया। चरणों में मेट्रो की अलग-अलग लाइनें 12 सितंबर तक खोली गई। सोमवार सप्ताह का ऐसा पहला कार्यदिवस रहा, जब कोरोना काल की बंदी के बाद पहली बार मेट्रो अपने फुल स्ट्रेंथ में चली। सभी लाइनों पर पूरे समय के लिए मेट्रो का संचालन हुआ।

विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन का कहना है कि शाम 7.30 बजे तक सभी 10 लाइनों पर राइडरशिप 2,49,884 रही। साथ ही उम्मीद भी है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। शुरुआती दिन से ही येलो और ब्लू लाइन पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। इसके बाद इंटरचेंज स्टेशनों के खुलने के बाद धीरे धीरे एनसीआर के शहरों से भी यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया।

बिक चुके हैं 12,987 स्मार्ट कार्ड 
नए रूप में मेट्रो की शुरुआत से टोकन की जगह स्मार्ट कार्ड ने ले ली। नकद लेनदेने भी बंद कर दिया गया ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। पिछले सात दिनों में 12987 स्मार्ट कार्ड बिक चुके हैं। हालांकि पहले भी करीब 70 फीसदी यात्री मेट्रो कार्ड से ही सफर कर रहे थे। स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए ऑटो पे एक ही शुरुआत की गई है ताकि सफर के दौरान परेशानी न हो। 
विज्ञापन


सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक रहेगी फ्रिक्वेंसी
यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए पहले ही डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह पहले से लोगों से ब्रेक द पीक मुहिम का हिस्सा बनने की अपील कर चुके हैं। सुबह आठ से रात आठ बजे तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी भी एक जैसी रहेगी। 

स्टेशन पर करना पड़ सकता है छह मिनट तक का इंतजार 
संक्रमण काल में स्टेशनों पर मेट्रो के अधिक देरी तक रुकने की वजह से मेट्रो के पहुंचने के समय में भी बढ़ोतरी हुई है। अब 2.45 मिनट से छह मिनट के अंतराल पर सभी स्टेशनों पर मेट्रो पहुंचेगी। इससे यात्रियों को सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए भी सफर में परेशानी नहीं आएगी। 

पिछले एक हफ्ते के दौरान यात्राएं  
सात सितंबर-15500
आठ सितंबर-17600
नौ सितंबर-47600
10 सितंबर-84841
11 सितंबर-12888
12 सितंबर-152845
13 सितंबर-3 लाख से अधिक
14 सितंबर-249884

यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए मेट्रो कोच के अंदर फर्श पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्टीकर (फ्लोर मार्कर) लगाए जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर करीब 25 यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में कोई दिक्कत न हो, इसलिए मार्कर गए गए हैं। अब तक ऐसे करीब 800 कोच में फ्लोर मार्कर लगाए जा चुके हैं ताकि भीड़ बढ़ने पर भी संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियातों का पालन भी हो।

रोजाना मेट्रो लगाएगी 4500 फेरे 
चरणों में मेट्रो सेवाएं शुरू किए जाने के बाद सोमवार से एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सभी लाइनों पर सुबह छह से रात 11 बजे तक मेट्रो रोजाना 4500 फेरे लगाएगी। फिलहाल, स्टेशनों पर मेट्रो के रुकने का वक्त अधिक कर दिया गया है जबकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए सभी को बेहतर सफर का मौका देने के लिए फेरो की सोमवार से बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ सभी लाइनों पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें