फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro : कल सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो, इन तीन स्टेशन पर जाने के लिए प्रमाण पत्र होना अनिवार्य

Wed, 14 Aug 2024 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Running Time on Independence Day : डीएमआरसी ने यह जानकारी भी दी है कि जिन लोगों को रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है उनका वैध प्रमाण पत्र देखकर ही मेट्रो में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए डीएमआरसी ने सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे तक हर मेट्रो स्टेशन पर 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो का संचालन होगा। इसके बाद नियमित समय सारणी के मुताबिक ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन

डीएमआरसी ने यह जानकारी भी दी है कि जिन लोगों को रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है उनका वैध प्रमाण पत्र देखकर ही मेट्रो में प्रवेश दिया जाएगा। इन यात्रियों को लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक स्टेशन से निकास की इजाजत होगी। इन तीन स्टेशनों से आने वाले यात्रियों पर भी यह नियम लागू रहेगा। 

IRCTC पर मिलेगी नमो भारत ट्रेनों की टिकट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के लिए सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए समझौता किया है। इसके तहत यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर नमो भारत ट्रेनों की टिकटिंग सुविधा उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में साहिबाबाद-मोदीनगर नॉर्थ खंड परिचालन में है और अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। इस समझौते का उद्देश्य सहज यात्रा समाधान प्रदान करना है, जिससे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आरआरटीएस सेवाओं दोनों का उपयोग करना आसान हो जाए।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी पर ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एक साथ 8 यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकेंगे। आरआरटीएस बुकिंग विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे उपयोगकर्ता के ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकेगा। प्रत्येक आरआरटीएस टिकट के लिए एक अलग क्यूआर कोड जेनरेट होगा और इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची पर आसानी से प्रिंट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें