फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन के लिए दिल्ली मेट्रो 3:30 बजे से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमआरसी ने 18 अक्तूबर को मेट्रो जल्दी चलाने का किया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार, 18 अक्तूबर को मेट्रो सेवा निर्धारित समय से पहले शुरू होगी। रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर सुबह 3:30 बजे से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार, इन चारों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:15 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलेंगी। इसके बाद सुबह छह बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय-सारिणी लागू होगी। रेड लाइन पर रिठाला से शहीद स्थल तक सेवा मिलेगी। येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक मेट्रो चलेगी। ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21/द्वारका-ककरौला से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक सुविधा होगी। वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक यह सुविधा उपलब्ध होगी। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा रविवार की नियमित समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाएगा। इस वर्ष की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें