फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हेपेटाइटिस बी और सी की टेस्टिंग होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोनों बीमारियों की 2500-2500 टेस्टिंग चिप्स मंगवाई
विज्ञापन




नई दिल्ली। दिल्ली में हेपेटाइटिस-बी और सी की जल्द पहचान और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत उपलब्ध 85 ट्रूनेट मशीनों का इस्तेमाल करेगा। योजना के तहत हर जिले में वायरल लोड जांच के लिए एक मशीन निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए एनटीईपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी की सहमति जरूरी होगी। हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों का वायरल लोड टेस्ट करने के लिए एनटीईपी के तहत मौजूद ट्रूनेट मॉलिक्यूलर टेस्टिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे का बेहतर इस्तेमाल कर जांच सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे समय पर बीमारी की पहचान और मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की जांच के लिए अलग-अलग 2500 ट्रूनेट चिप्स की मांग केंद्र को भेजी गई है। केंद्र सरकार इनकी खरीद करेगी, ताकि वायरल लोड जांच में आने वाली कमियों को दूर किया जा सके।योजना के तहत हेपेटाइटिस बी और सी की जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों की वायरल लोड जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार मौजूदा मशीनों का इस्तेमाल नियमित कामकाजी घंटों के बाद और छुट्टियों में भी किया जा सकेगा। इससे जांच की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें