होली के मौके पर 10 मार्च को दोपहर बाद 2:30 बजे के बाद ही मेट्रो में सफर कर सकेंगे। सुबह से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। इस होली के मौके पर यात्रियों के लिए फीडर बसों की भी सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेंगी।
दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी लाइन पर मेट्रो की सेवाएं रोजाना की तरह शुरू हो जाएंगी। डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि अपनी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नियत वक्त में ही अपने सफर को पूरा करें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।