फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का समय बदला: सुबह 6 बजे से दौड़ेगी, रात जल्द बंद हो जाएगी सेवा; टाइमटेबल में ये बदलाव

Fri, 06 Nov 2026 04:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली के उत्सवों के कारण शाम को मेट्रो सेवाओं का समय बदला गया है। सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 10:00 बजे रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, जहां से अंतिम ट्रेन रात 10:00 बजे चलेगी। सामान्यतः अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 11:00 बजे चलती है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। आठ नवंबर (रविवार) को सभी मेट्रो लाइनों पर रात की आखिरी ट्रेन सामान्य समय रात 11 बजे के बजाय एक घंटे पहले रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मेट्रो लाइनों पर रविवार को सुबह की सेवा भी एक घंटे पहले शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

ऐसी होगी व्यवस्था
डीएमआरसी के अनुसार, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्य दिनों में सुबह सात बजे से मेट्रो सेवा शुरू होती है। दिवाली के दिन इन तीनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, मजलिस पार्क और दीपाली चौक और ग्रे लाइन पर द्वारका और धांसा बस स्टैंड से परिचालन एक घंटे पहले शुरू होगा। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदले हुए समय रात 10 बजे की आखिरी ट्रेन के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

विज्ञापन

रात 10 बजे आखिरी ट्रेन
सभी मेट्रो लाइनों और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी।

सुबह छह बजे से सेवा
पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर पहली ट्रेन सुबह छह बजे मिलेगी।

अन्य लाइनों पर सामान्य समय
सुबह की सेवा के समय में बदलाव की घोषणा केवल इन तीन लाइनों के लिए की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें