ऐसी होगी व्यवस्था
डीएमआरसी के अनुसार, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्य दिनों में सुबह सात बजे से मेट्रो सेवा शुरू होती है। दिवाली के दिन इन तीनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन, मजलिस पार्क और दीपाली चौक और ग्रे लाइन पर द्वारका और धांसा बस स्टैंड से परिचालन एक घंटे पहले शुरू होगा। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे बदले हुए समय रात 10 बजे की आखिरी ट्रेन के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
रात 10 बजे आखिरी ट्रेन
सभी मेट्रो लाइनों और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी।
सुबह छह बजे से सेवा
पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर पहली ट्रेन सुबह छह बजे मिलेगी।
अन्य लाइनों पर सामान्य समय
सुबह की सेवा के समय में बदलाव की घोषणा केवल इन तीन लाइनों के लिए की गई है।