फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Timing on Holi: DMRC ने जारी की समय सारणी, जानें कब से शुरू होगी मेट्रो सुविधा

Mon, 06 Mar 2023 06:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली के दिन (08 मार्च) दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से सामान्य हो जाएंगी। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को होली के दिन संचालन को लेकर समय सारणी जारी की है। होली के दिन (08 मार्च) दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से सामान्य हो जाएंगी। इसके अलावा मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी बुधवार को 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस ने भी होली को एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली पुलिस ने कहा है...
1. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
2. निर्धारित गति सीमा का पालन करें। 
3. यातायात सिग्नल का पालन करें। 
4. अन्य वाहनों के साथ दौड़ या प्रतियोगिता में शामिल न हों। 
5. खासकर दुपहिया वाहन चालक/सवार हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें। 
6. लापरवाह, खतरनाक या टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग में शामिल न हों। 
7. अवयस्कों/अनधिकृत व्यक्तियों को अपना वाहन चलाने की अनुमति न दें। 
8. दुपहिया वाहनों पर स्टंट करने में लिप्त न हों। 
9. होली घर के अंदर मनाएं, सार्वजनिक स्थानों/सड़कों पर नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें