फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: आज बंद हैं ये मेट्रो स्टेशन, सुरक्षा के दृष्टि से डीएमआरसी ने लिया फैसला

Tue, 25 Feb 2020 04:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : twitter
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में चल रहे बवाल के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सख्त कदम उठाए हैं। आज डीएमआरसी ने दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घर से निकलने से पहले आपके लिए भी यह जानना जरूरी है कि आज कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

यह स्टेशन हैं बंद-

जाफराबाद

विज्ञापन

मौजपुर-बाबरपुर
गोकुलपुरी
जोहरी एंक्लेव
शिव विहार

इन स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य-

मंडी हाउस
आईटीओ
दिल्ली गेट

दिल्ली में आज फिर बवाल

मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के ब्रह्मपुरी, मौजपुर, कबीरनगर और करावल नगर समेत कई इलाकों में बवाल के बाद सुदामापुरी में भी पथराव शुरू हो रहे हैं। हालात काफी बुरे हो गए हैं। गलियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौजपुर में फायरिंग की कुछ घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

मौजपुर में 6 लोगों को गोली लगने की सूचना है। इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हालांकि इस घटना की पुलिस अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं गोकुलपुरी में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें