फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मेट्रो की सेवाएं प्रभावित, फरीदाबाद के कई स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति की समस्या

Fri, 17 May 2019 10:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Violet Line (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण मेट्रो ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुईं। मौसम का सबसे ज्यादा असर मेट्रो की वायलेट लाइन पर फरीदाबाद में दिखा।

विज्ञापन


फरीदाबाद स्थित कई मेट्रो स्टेशनों पर बिजली प्रभावित होने से प्लेटफार्म की लाईटें, लिफ्ट और एस्कलेटर्स बंद करने पड़े। डीएमआरसी ने वायलेट लाइन के यात्रियों को ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी।

हालांकि इस संबंध में डीएमआरसी ने कोई आधिकारिक सुचना नहीं दी है कि फरीदाबाद के किन स्टेशनों पर कितनी देर तक बिजली न होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

रात करीब साढ़े 8 बजे के बाद दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू होने के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। देर रात खबर लिखे जाने तक मेट्रो यात्री परेशान थी। स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें