इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि केशवपुरम से रिठाला की ओर रेड लाइन पर ट्रेन सेवाएं मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात से 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक रात 11:30 बजे के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।