फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपी मेट्रो स्टेशन के पास टूटी पटरी, पीक आवर में दिल्ली-एनसीआर के यात्री हुए परेशान

Sat, 02 Nov 2019 11:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की पटरी टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में खराबी अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है। शनिवार सुबह पीक आवर में ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को पटरी टूटने की समस्या से दो-चार होना पड़ा।

विज्ञापन


आईपी मेट्रो स्टेशन के पास पटरी टूटने से ट्रेनों की आवाजाही लगभग एक घंटे तक प्रभावित रही है। करीब एक घंटे में इसकी मरम्मत हुई जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सका।

गौरतलब है कि इस खराबी की वजह से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका व वैशाली जाने वाले रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्विस सामान्य होने के बाद डीएमआरसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


साथ ही ये भी बताया कि इंद्रप्रस्थ से प्रगति मैदान जाने वाली मेट्रो एक निर्धारित गति से चलेगी। यही वजह है कि डीएमआरसी ने ये भी अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें