फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अगस्त को मेट्रो में चढ़े रिकॉर्डतोड़ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में सोमवार को 27,05,807 यात्रियों ने सफर कर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 22 जुलाई को पौने 27 लाख मुसाफिरों ने सुविधा का लाभ उठाते हुए 19 अगस्त, 2013 के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन


डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक, नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 के बीच चलने वाली ब्लू लाइन में सबसे अधिक 10,23,245 यात्रियों के सफर किया।
विज्ञापन

अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ा

हुडा सिटी सेंटर-जहांगीरपुरी के बीच चलने वाली यलो लाइन नंबर-2 में 9,62,428 यात्रियों ने सुविधा का लाभ उठाया।

रेड लाइन नंबर-वन दिलशाद गार्डन से रिठाला रूट पर 3,82,188 यात्री मेट्रो में बैठे जबकि इंद्रलोक/कीर्ति नगर से मुंडका के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन नंबर-5 में 99,357 तो मंडी हाउस-बदरपुर के बीच चलने वाली वायलेट लाइन नंबर-6 में 2,18,734 यात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की है।

वहीं, रैपिड मेट्रो नेटवर्क में दिल्ली मेट्रो की ट्रेन से जुड़ने वाले मुसाफिरों की संख्या 19,855 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें