फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा होगा दिल्ली मेट्रो का सफर, नए प्रारूप पर कमेटी सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 08 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो का सफर महंगा होने वाला है। किराया तय करने के लिए बनी फेयर फिक्सेशन कमेटी 9 सितंबर तक नए किराये के प्रारूप को लेकर रिपोर्ट दे सकती है। 
विज्ञापन


बीते मई में बनी कमेटी ने बुधवार तक किराया का प्रारूप तय करने के लिए समय बढ़ाने की मांग नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि कमेटी शुक्रवार तक शहरी विकास मंत्रालय को दिल्ली मेट्रो किराये पर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

दिल्ली मेट्रो का किराया प्रत्येक तीन साल पर बढ़ना चाहिए था, लेकिन 2009 के बाद से बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे लगातार मेट्रो को घाटा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

फेयर फिक्सेशन कमेटी के पास 9 सितंबर तक का समय

metro - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो पांच साल से किराया नहीं बढ़ने का हवाला देते हुए अब इसे न्यूनतम 15 रुपये और अधिकतम 80 रुपये करने की मांग रख चुकी है, जो कि वर्तमान में 8 से 30 रुपये है।

शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फेयर फिक्सेशन कमेटी के पास 9 सितंबर तक का समय है। अभी तक उनकी तरफ से रिपोर्ट देने के लिए और समय की मांग नहीं की है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि बीते मई में बनी कमेटी अपनी रिपोर्ट तय समय में दे देगी। सूत्रों की माने तो किराया तो कमेटी बढ़ा रही है लेकिन यह मेट्रो की मांग के अनुरूप नहीं होगा। सूत्रों की माने तो इस बार न्यूनतम किराये में अधिकतम किराये की तुलना में ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें