दिल्ली के मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री अपना बैग भूल गया था। इसमें 70,000 रुपये का सामन था।
एक्सरे मशीन पर लावारिस पड़े इस बैग पर सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह की नजर पड़ गई थी।
उन्होंने उसे जमा कर दिया। करीब दो घंटे बाद बैग को ढूंढते हुए एक शख्स आया, जिसको जांच पड़ताल के बाद बैग सौंप दिया गया।