फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की इस सुविधा से दिल्लीवासी हो जाएंगे खुश

Wed, 30 Apr 2014 01:57 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी समेत एनसीआर में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब दिल्ली में मेट्रो से उतरकर ऑटो, टैक्सी या फिर डीटीसी बस के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। क्योंकि मई महीने से मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को नए और आधुनिक मेट्रो फीडर की सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन


पहली बार डीएमआरसी ने आरडब्ल्यूओ की डिमांड पर सर्वे के आधार पर 400 फीडर बसें उतारने का निर्णय लिया है, जिसके चलते अब दस की बजाय 15 किलोमीटर से अधिक दूर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ये बसें खरीद ली गई हैं और उनका ट्रायल हो चुका है।

पूरी दिल्ली के लिए 80 रूट बनाए गए हैं

मई में कभी भी इन बसों की सेवा शुरू कर दी जाएगी। 25 प्लास्टिक सीटों वाली इन बसों में सेंट्रल दरवाजा होगा जबकि दस लोगों के खड़े होने की जगह होगी।

चार कलस्टर में कुल 80 रूटों पर दिल्ली मेट्रो विशेषज्ञों ने पूरी दिल्ली को जोड़ने का खाका तैयार कर लिया है, जिसमें सभी इलाकों को जोड़ने की व्यवस्था होगी। एक कंट्रोल पैनल इन सभी रूटों पर नजर रखेगा।

पूर्वी दिल्ली के किन इलाकों में चलेंगी फीडर बसें

ईस्ट क्लस्टर ए के 20 रूट से आधी दिल्ली जुड़ेगी
- वेलकम मेट्रो स्टेशन से झिलमिल (आईटीआई, झिलमिल कॉलोनी, विश्वास नगर रोड, स्वर्ण सिनेमा, स्वामी दयानंद मार्ग)
- वेलकम मेट्रो स्टेशन से राम मंदिर विवेक विहार (स्वामी दयानंद मार्ग, परिवेश भवन, डिस्ट्रिक रोड, योजना विहार, ITI, विवेक विहार)
- कड़कड़डूमा कोर्ट से मयूर विहार दो (मयूर विहार दो, एनएच 24 क्रासिंग, मंगलम, रस विहार, हसनपुर डिपो से कड़कड़डूमा)
- शास्त्री पार्क से सोनिया विहार (पुस्ता व यमुना मार्जिनल बंद मार्ग)

- यूपी बार्डर-इंद्रप्रस्थ से न्यू अशोक नगर  (सरस्वती कुंज नोएडा लिंक रोड, मयूर विहार एक व एक्सटेंशन निजामुद्दीन ब्रिज से रिंग रोड )
- प्रगति मैदान से प्रगति मैदान (आईआईपीए, राजघाट, अंबेडकर स्टेडियम, बहादुर शाह मार्ग, फिरोजशाह कोटला, आईटीओ क्रासिंग से प्रगति मैदान)
- जेएलएन स्टेडियम से हौजखास (डिफेंस कॉलोनी, पीटी कॉलोनी, अंसल प्लाजा, कमला नेहरू कॉलेज, खेल गांव से पंचशील क्लब)

- प्रगति मैदान से प्रगति मैदान रूट दो (प्रगति मैदान गेट नंबर सात, पुराना किला, नेशनल स्टेडियम, दिल्ली हाईकोर्ट, नेशनल स्टेडियम, मथुरा रोड से प्रगति मैदान)
- पटेल चौक से बारा दरी (पटेल चौक, गुरुद्वारा बंगला साहिब, एनडीपीओ, कालीबाड़ी मार्ग, एलएन मंदिर, गोल मार्केट, आरके आश्रम, पहाड़गंज से मस्जिद शाह )
- इंद्रप्रस्थ से वसुंधरा इन्क्लेव (आईपी मेट्रो स्टेशन, आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, अक्षरधाम मंदिर, नोएडा लिंक रोड, मयूर विहार फेस वन व एक्सटेंशन, चिल्ला गांव, धर्मशीला कैंसर अस्पताल, डीडीए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से वंसुधरा एन्क्लेव)

पूर्वी दिल्ली के सभी इलाके शामिल होंगे

- निर्माण विहार से कृष्णा नगर (झील, गीता कॉलोनी, शिवपूरी, राशिद मार्केट, राधु प्लेस)
- इंद्रप्रस्थ से मधु विहार (इंद्रप्रस्थ, निजामुद्दीन ब्रिज, रिंग रोड, एनएच 24, पांडव नगर से मधु विहार)
- शाहदरा से स्वामी दयानंद अस्पताल (लोनी रोड क्रासिंग, दुर्गापूरी चौक, नेहरू कॉलोनी, जीटीबी अस्पताल)

- शास्त्री पार्क से सीलमपुर (न्यू सीलमपुर, सनातन धर्म मंदिर, जग प्रकाश अस्पताल, पुस्ता रोड, शास्त्री पार्क)
- दिलशाद गार्डन से गगन सिनेमा (दिलशाद गार्डन, डीटीसी टर्मिनल, जीटीबी अस्पताल, नंद नगरी से गगन सिनेमा)
- दिलशाद गार्डन से मयूर विहार फेस तीन (सूर्या नगर, रामप्रस्था क्रांसिंग, आनंद विहार क्रासिंग, गाजीपुर, त्रिलोकपुरी, दल्लुपुरा, नोएडा क्रासिंग, मयूर विहार फेस तीन से सीआरपीएफ कैंप)

- दिलशाद गार्डन से प्रिया एन्क्लेव (सूर्या नगर, रामप्रस्था क्रासिंग, आनंद विहार, दयानंद विहार)
- मयूर विहार एक से गाजीपुर (गाजीपुर, कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर से मयूर विहार एक)
- गीता कॉलोनी से विनोद नगर (विनोद नगर से मदर डेरी, लक्ष्मी नगर )
- जेएलएन स्टेडियम से प्रगति मैदान (सुंदर नगर, हाईकोर्ट, तिलक मार्ग से प्रगति मैदान)

पश्चिमी दिल्ली के ‌लिए बनाए गए 21 रूट

क्लस्टर बी वेस्ट में चलेंगे 21 रूट
- कीर्ति नगर से इंद्रलोक (मोती नगर, नजफगढ़, जखीरा)
- टैगोर गार्डन से माया एन्क्लेव (हरी नगर चौक, दीन दयाल अस्पताल, सुभाष नगर, राजौरी गार्डन से टैगोर गार्डन)
- जनकपुरी वेस्ट से पश्चिम विहार (रिंग रोड, मीरा बाग)

- जनकपुरी से स्टेट बैंक नगर (पश्चिम विहार, विकासपुरी, शंकर गार्डन)
- जनकपुरी से दिल्ली कैंट
- जनकपुरी ईस्ट से जनकपुरी वेस्ट

- द्वारका मोड़ से नजफगढ़ (नंगल डेयरी)
- द्वारका सेक्टर 14 से सुख राम पार्क (मोहित नगर, सेक्टर तीन )
- द्वारका सेक्टर 13  से विश्वास पार्क
- द्वारका सेक्टर 12 से महावीर एन्क्लेव (सेक्टर 18,12,5, 4, मधु विहार सेक्टर 3)

कीर्ति नगर से द्वारका तक के इलाके होंगे कवर

गुडगांव बार्डर द्वारका सेक्टर 9 से ब्रिजवासन बार्डर (ब्रिजवासन, द्वारका सेक्टर 24, 22, 23, 9)
- रमेश नगर से नारायणा विहार (रिंग रोड, मायापुरी, राजौरी गार्डन, बली नगर से रमेश नगर )
- टैगोर गार्डन से पश्चिम विहार (भारतीय विद्यापीठ, रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन)
- मुंडका से कराला (मदनपुर डबास, रासलपुर, रानी खेड़ा)

- नांगलोई से निलोठी (कमरुद्दीन नगर, अध्यापक नगर)
- सूरजमल स्टेडियम से रोहिणी सेक्टर 23 (पुथकलां, कृष्णा विहार)
- नांगलोई से निहाल विहार (अध्यापक नगर, राम नगर कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर, नांगलोई एक्सटेंशन)
- पश्चिम विहार से चंद्र विहार (नांगलोई सैय्यद मीरा बाग, एसबी नगर ज्वाला हेरी)

- मुंडका से बापरूला (तिलांगपुर कोटला, सुधांशु आश्रम, बाकरवाला )
- तिलक नगर से सदर बाजार (करवी प्लेस, नंगल रया, लाजवंती चौक, तिहाड़ जेल, हरी नगर, फतेह नगर )
- कीर्ति नगर से निहाल विहार (कर्मपुरा, पंजाबी बाग, पश्चिमपुरी, गुरु हरकिशन नगर)

दक्षिण दिल्ली के लिए 19 रूट बनाए गए

क्लस्टर सी 19 रूट दक्षिणी दिल्ली को जोड़ेंगे बाहरी से नई दिल्ली तक
- छत्तरपुर से फतेहपुरी बेरी (नंदा अस्पताल, राजपुर, सतबारी)
- छतरपुर से मंडी गांव (मंडी मोड, सुल्तानपुर, जोना पुरी)
- मालवीय नगर से मैदानगढ़ी (अनुपम सिनेमा, साकेत, नेब सराय)
- रेसकोर्स से धौलाकुंआ (शांतिपथ, वाटर टैंक, चाणक्यपुरी)
- जोर बाग से धौलाकुंआ (मोतीबाग, नेताजी कांप्लेक्स)

- जोर बाग से जल विहार (लोधी कॉलोनी, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, लाजपत)
- हौजखास से वसंत कुंज (मुनिरका, कटवारिया सराय, कुतुब होटल, आईआईटी)
- हौज खास से हौज खास (पंचशील क्लब, स्वामी नगर, चिराग दिल्ली, शेख सराय, मालवीय नगर)
- हौज खास से अमर कॉलोनी (श्रीराम कॉलेज, ग्रेटर कैलाश, गार्गी कॉलेज, कमला नेहरू )
- साकेत से संगम विहार (बत्रा अस्पताल, साकेत सेक्टर  3, 5)

- ओखला से दक्षिण पुरी (अलकनंदा, कालकाजी एक्सटेंशन, ओखला)
- ईस्ट ऑफ कैलाश से चितरंजन पार्क (सावित्री सिनेमा, जमरूदपुर )
- जेएलएन स्टेडियम से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (सीजीओ कांप्लेक्स, जंगपुरा, भोगल, हजरत निजामुद्दीन)
- गोविंदपुरी से ओखलाधाम (जामिया मिल्लिया कॉलेज, ईश्वर नगर, कालकाजी मंदिर)
- जसौला से ओखला गांव (कालिंदी कुंज, सरिता विहार, अपोलो अस्पताल)
- बदरपुर से जैतपुर (हरीनगर, मोलरबंद)
गुडगांव बार्डर- द्वारका सेक्टर 10 से कापसहेड़ा बार्डर ( द्वारका सेक्टर नौ, 21/22, समालखा)
- जोर बाग से प्रगति मैदान (लोधी रोड, म्यूजियम भवन, रविंद्र नगर, खान मार्केट, नेशनल स्टेडियम)
- नेहरू प्लेस से चितरंजन पार्क (कालकाजी, देशबंधु कॉलेज, सीआर पार्क, काली मंदिर)

उत्तरी दिल्ली की 20 पर चलेंगी फीडर बस

उत्तरी क्लस्टर डी बीस रूटों पर देगा सेवाएं
सोनीपत बार्डर- विश्वविद्यालय से बुराड़ी (जीटीबी, मुखर्जी नगर, बुराड़ी क्रासिंग, संत नगर)
- विश्वविद्यालय से वजीराबाद (तिमारपुर, गोपालपुर)
- विवि से स्वर्ण पार्क (रूप नगर, कमला नगर, अशोक नगर )
- मॉडल टाउन से कन्हैया नगर (अशोक विहार)

- पीतमपुरा से निहाल विहार (मधुवन चौक, गुरु हरकिशन नगर)
- नेताजी सुभाष प्लेस से रोहिणी सेक्टर 27 ( रोहिणी सेक्टर 14, 16 से शाहबाद डेरी)
- बहादुरगढ़ बार्डर- रोहिणी ईस्ट से बादली (सेक्टर 9, 13 )
- जहांगीरपुर से बादली (संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर चौक)

- जहांगीरपुरी से सीरसपुर (स्वरूप नगर, राणा पार्क)
- आजादपुर से विश्वास जेजे कॉलोनी (आउटर रिंग रोड)
- झंडेवालान से हिंदूराव अस्पताल (आजाद मार्केट, फुलबंगश)
- जीटीबी नगर से गांधी विहार(मुखर्जी नगर )
विज्ञापन

RWA की मांग पर सभी इलाकों को मिलेगी सुविधा

डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा ‌कि दिल्ली मेट्रो मई महीने से यात्रियों को आधुनिक फीडर बस से जुड़ने का मौका उपलब्ध करवाने जा रही है।

पूरी दिल्ली में अस्सी नए रूट चलेंगे, जो कि आरडब्ल्यूओ की मांग के आधार पर विशेषज्ञों ने तैयार किए हैं। रूट नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट व साउथ डिस्ट्रिक्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं, जो कि दस की बजाय 15 किलोमीटर तक यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें