नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट पर ही मिलेगा अनारक्षित टिकट
नई दिल्ली। अनारक्षित टिकट लेने के लिए यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गेट पर ही मोबाइल-अनारक्षित टिकट प्रणाली (एम-यूटीएस) सहायकों की तैनाती का निर्णय लिया है। ये लोग यात्रियों को मौके पर ही टिकट उपलब्ध कराएंगे।
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस योजना की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। सफलता मिलने के बाद इसे अन्य बड़े स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा। एम-यूटीएस सहायक मोबाइलनुमा एक मशीन के जरिए यात्रियों का गंतव्य पूछकर वहीं पर अनारक्षित टिकट प्रिंट कर दे देंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं और अगले माह तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयनित सहायकों को प्रशिक्षण देकर स्टेशन पर तैनात किया जाएगा।
पहली किराया सूची (2002 में लागू)
0–2 किमी 4
2–4 किमी 5
4–6 किमी 6
6–12 किमी 7
12 किमी से अधिक 8
छह बार बढ़ाया जा चुका किराया
पहली बढ़ोतरी 31 मार्च 2004
दूसरी बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2005
तीसरी बढ़ोतरी 13 नवंबर 2009
चौथी बढ़ोतरी 10 मई 2017
पांचवीं बढ़ोतरी 10 अक्तूबर 2017
छठवीं बढ़ोतरी 25 अगस्त 2025