फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बसों और ऑटो से भी महंगी हुई दिल्ली मेट्रो, नया किराया बुधवार से लागू

Wed, 10 May 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
किराया बढ़ने से दिल्ली मेट्रो अब शहर में सिटी बसों और ऑटो से भी महंगी हो गई है। डीएमआरसी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की नई किराया सूची जारी की है, जो बुधवार से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


अब न्यूनतम किराया 8 से बढ़कर 10 रुपये, जबकि अधिकतम किराया 32 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गया है। हालांकि दिनभर में तीन नॉन पीक आवर्स में यात्रियों को किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। 

अगर उस दौरान आप मेट्रो स्मार्ट कॉर्ड से यात्रा करेंगे तो कुल 20 फीसदी छूट मिलेगी। क्योंकि स्मार्ट कॉर्ड पर मिलने वाले 10 फीसदी का छूट पहले की तरह लागू रहेगा।  
विज्ञापन


नई किराया सूची को देखते हुए मेट्रो की जगह अब रोडवेज की बसों से सफर करना जेब के लिए फायदेमंद रहेगा। बदरपुर-एस्कॉर्ट्स मुजेसर रूट के नौ स्टेशनों के बीच ऑटो और सिटी बसों से लगभग आधे दाम में सफर किया जा सकता है, यही हाल दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों का है। 

मेट्रो के किराये को अब 15 स्लैब से घटाकर 6 स्लैब कर दिया है। इससे कई कैटिगरी में किराया 76 फीसदी तक बढ़ गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि अगर वह टोकन लेकर यात्रा करते है तो पर्याप्त पैसा लेकर घर से निकले। क्योंकि पहले वैशाली से राजीव चौक का किराया 18 रुपये लगते थे अब वह बढ़कर 30 रुपये हो गया है। 

इसी तरह नोएडा से राजीव चौक तक का सफर 19 रुपये था जो वह बढ़कर 30 रुपये हो गया है। इसी तरह लक्ष्मी नगर जहां से राजीव चौक का किराया 15 रुपये था अब वह बढ़कर 20 रुपये लगेगा।  
विज्ञापन

क्या कहते हैं यात्री?

DELHI METRO
-सेक्टर-9 निवासी एकता बैसला दिल्ली में जॉब करती हैं। वह रोज मेट्रो से सफर करती थीं, लेकिन किराया बढ़ने से अब विकल्प तलाश रही हैं। उनके मुताबिक, अभी तक कश्मीरी गेट तक सिर्फ 28 रुपये पड़ते थे, अब उन्हें 60 रुपये चुकाने होंगे। ऑटो और डीटीसी से सफर करने से प्रतिमाह साढ़े चार सौ से छह सौ रुपये की बचत होगी।

-एनआईटी-एक में रहने वाली दीपिका भाटिया कहती हैं कि मेट्रो से सफर करना पहले भी महंगा था और अब ज्यादा महंगा हो गया है। उनके मुताबिक, एक नंबर मार्केट से सेक्टर-28 तक ऑटो मात्र 15 रुपये लेता है, जबकि मेट्रो से जाने के लिए पहले दस रुपये खर्च करके नीलम चौक अजरौंदा पहुंचें, वहां से 20 रुपये का टोकन लेना पड़ेगा, इस तरह 15 रुपये वाले सफर के लिए 30 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

-नंगला रोड निवासी बबीता कहती हैं कि सभी मेट्रो स्टेशन नेशनल हाईवे पर बनाए गए हैं, जो कि शहर की मुख्य आबादी से दूर हैं। इन स्टेशनों तक जाने के लिए पहले किराया खर्च करना पड़ता है और अब तो मेट्रो का किराया भी दोगुना हो चुका है। यानी बुधवार से यात्रियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें