फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो सबको पछाड़कर बनी नंबर वन

Mon, 31 Aug 2015 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से 2794 किलोवाट बिजली पैदा करने पर दिल्ली मेट्रो ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसीज (एआरईएएस) के प्रथम स्थापना दिवस पर बंगलूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने डीएमआरसी अधिकारियों को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह पुरस्कार डीएमआरसी को सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था कैटेगरी में मिला। डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक मेट्रो दिल्ली-एनसीआर को पर्यावरण मित्र यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


इसके चलते डीएमआरसी ने सोलर पावर मिशन शुरू किया है। इसके तहत वर्तमान और भविष्य के प्रोजेक्ट में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में बिजली पैदा करने की योजना

मालूम हो कि डीएमआरसी की ओर से बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर रूट के सभी स्टेशनों पर 151.2 किलोवाट और अजरौंदा डिपो पर 452 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए हैं।

इसके अलावा सेक्टर 48 स्थित पावर रिसीविंग स्टेशन पर 50 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। दिल्ली एनसीआर के इस रूट पर करीब 1600 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

प्रवक्ता के मुताबिक डीएमआरसी अभी तक 2,794 किलोवाट क्षमता का रूट टॉप सोलर प्लांट लगा चुका है। अब सभी स्टेशनों की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाकर 50 मेगावाट पीक बिजली पैदा करने की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें