फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Alert: येलो लाइन पर फिर बहाल हुई सर्विस, तकनीकी खराबी के बाद किया था डीएमआरसी ने ट्वीट

Thu, 27 Apr 2023 12:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर गुरुवार को तकनीकी खराबी की वजह से कुछ समय के लिए लोगों को यात्रा करने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन देरी से चल रही थी। गुरुवार को तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त येलो लाइन पर सेवा कुछ घंटे के लिए प्रभावित हुई थी। दिल्ली की येलो लाइन समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। तकनीकी खराबी उस समय आई, जब लोग घर से ऑफिस के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबित, कुछ घंटे के लिए केंद्रीय सचिवालय और कश्मीरी गेट के बीच सेवा प्रभावित हुई थी। लेकिन बाद में इस खराबी को ठीक कर लिया गया। डीएमआरसी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को ट्वीट कर बताया था कि येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। बाकी सभी रूटों पर सेवा सामान्य है। ये ट्वीट डीएमारसी ने सुबह करीब 7.45 बजे किया था। इसके बाद दिल्ली मेट्रो ने फिर सुबह 9 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि येलो लाइन पर सेवा फिर से बहाल हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें