फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भजनों के सुरों ने राजधानी में बसाया वृंदावन, अनंत नाद में सैकड़ों लोग भक्ति के रंग में रंगे

Mon, 24 Aug 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सैकड़ों की संख्या में जुटे दर्शक यशोभूमि के सभागार में देर तक भजनों को सुनते रहे। अल्फोंसो स्टूडियोज, ट्राइबवाइब और बिग एफएम की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में अमर उजाला प्रिंट मीडिया सहयोगी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में भक्ति संगीत के कार्यक्रम अनंत नाद में प्रस्तुति देतीं देवी चित्रलेखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्ति जब संगीत का रूप लेती है तो सुर, श्रोता और भगवान के बीच की दूरी मिट जाती है। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित अनंत नाद म्यूजिक फॉर द सोल में कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिला। 

विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में जुटे दर्शक यशोभूमि के सभागार में देर तक भजनों को सुनते रहे। अल्फोंसो स्टूडियोज, ट्राइबवाइब और बिग एफएम की ओर से प्रस्तुत इस आयोजन में अमर उजाला प्रिंट मीडिया सहयोगी रहा। कार्यक्रम में पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे की प्रस्तुति ने माहौल में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। भजन के सुर उठते ही दर्शक भी उसके साथ जुड़ते चले गए। 

मीरा की कृष्ण-भक्ति और उनके समर्पण को सुरों में पिरोती इस प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया। वहीं शिव तांडव स्त्रोत की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल का रंग ही बदल दिया। मंच पर साकार हुआ वृंदावन एक्सपीरियंस : अनंत नाद की सबसे खास कड़ी इसका वृंदावन एक्सपीरियंस रहा। देवी चित्रलेखा ने राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भाव और भक्ति से जोड़ा। 
विज्ञापन


उनके साथ दर्शकों की सहभागिता ने प्रस्तुति को और जीवंत बना दिया। प्रसिद्ध सितार साधक भागीरथ भट्ट की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम की संगीतमय गरिमा को बढ़ाया। इस दाैरान देर रात तक दर्शक सभागार में जमे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें