फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mega PTM: 13-14 अक्तूबर को पहली बार दो दिवसीय मेगा पीटीएम, अभिभावक भी दे सकते हैं अपने सुझाव

Wed, 11 Oct 2023 06:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में पहली बार दो दिनों के लिए मेगा पीटीएम का आयोजन होने जा रहा है। 13 और 14 अक्तूबर को दो दिवसीय होने के कारण अभिभावक किसी भी एक दिन शामिल हो सकते हैं। पीटीएम का आयोजन दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों में संयुक्त रूप में होगा। 
विज्ञापन
पीटीएम में शिक्षा मंत्री आतिशी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार अभिभावकों की सहूलियत के लिए पहली बार दो दिवसीय मेगा पीटीएम 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित करने जा रही है। इसका आयोजन सरकारी और एमसीडी स्कूलों में संयुक्त रूप से होगा। पीटीएम दो दिन आयोजित करने के पीछे सरकार का उदे्श्य है कि अभिभावक किसी भी एक दिन इसमें शामिल हो सकें। 

विज्ञापन


पीटीएम में अभिभावक ना केवल अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जान सकते हैं बल्कि स्कूल और टीचिंग लर्निंग गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी दे सकते हैं। सरकार पहली बार दो दिन पीटीएम का आयोजन कर रही है। 

दो दिन होगी दिल्ली में पैरेंट्स टीचर मीटिंग
अभिभावक अपनी सहूलियत के अनुसार, दो दिन में से किसी एक भी दिन इसमें शामिल हो सकते हैं। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि इससे ज्यादा अभिभावक इसमें शामिल हो सकेंगे। इस दौरान वह अपने बच्चों की अर्ध वार्षिक परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट को जान सकेंगे। 

दो शिफ्ट में होगी पीटीएम मीटिंग
पीटीएम का आयोजन दोनों दिन दो पालियों में किया जाएगा। सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक व शाम की पाली में दो बजे से शाम छह बजे तक इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन

पीटीएम में अभिभावकों से शामिल होने की अपील
पीटीएम के माध्यम से एक प्रश्नोतरी के माध्यम से अभिभावकों से एक फीडबैक लिया जाएगा। इसका उपयोग टीचिंग लर्निंग दृष्टिकोण को सुधारने में किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों से इस पीटीएम में शामिल होने की अपील की है। जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी सुझाव दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें