फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट के रूप में जाना जायेगा नई दिल्ली संग्रहालय, एक साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Mon, 24 Jul 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोल मार्केट को अब नई दिल्ली संग्रहालय के रूप में पहचाना जाएगा। इस तब्दीली के बाद गोल मार्केट ब्रिटिश काल से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के आस्तित्व में आने तक की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की झलक पेश करेगा।
विज्ञापन


विरासती और ऐतिहासिक महत्व की चीजें संग्रहालय में रखी जायेंगी। इससे दिल्ली आने वाले पर्यटक व भावी पीढ़ियां दिल्ली के संस्कृति से दो-चार सकेंगी। दरअसल, एनडीएमसी प्रशासन गोल मार्केट से पुनर्निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

योजना पूरे इलाके को संग्राहलय में तब्दीक करने की योजना है। इसमें स्वतंत्रता पूर्व व आजाद भारत की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक हालातों को बताती कलाकृतियों, तस्वीरों समेत स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी चीजों को चित्रण होगा।
विज्ञापन


वहीं, अध्यापकों, वयस्कों, युवाओं और महिला संगठनों को विचारों के आदान-प्रदान के लिए संवाद केंद्र भी बनेगा। इसके अलावा संग्रहालय में सेंट्रल फूड कोर्ट भी होगा। इसकी देखरेख और बेहतर रखरखाव के लिए इमारत को नियमित तौर पर रिपोर्ट तैयार करवाई जायेगी।

एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार के मुताबिक, गोल मार्केट के पुनर्निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार है। अगले साल सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। सांस्कृति व एतिहासिक विरासत की झलक देने के साथ यहां लोगों को खुला संवाद बनाने का मौका भी दिया जायेगा।

वहीं, कनॉट प्लेस की तरह गोल मार्केट में भी एक मार्केट विकसित की जायेगी। यहां से नई दिल्ली में  रहने वाले लोग रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें