फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी कर्मचारियों की फिर बल्ले-बल्ले: बढ़ाया जाएगा न्यूनतम वेतन, जानें कितनी मिलेगी महीने की सैलरी

Mon, 20 Nov 2023 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। आप सरकार ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
एमसीडी सदन, सिविक सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। आप सरकार ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते देने की घोषणा की थी। न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एमसीडी के अधिकारी ने बताया कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा। अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के मुताबिक लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें