फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मेयर शैली ओबेरॉय की बैठक स्थगित, भाजपा पार्षदों की करने वाली थीं शिकायत

Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय आज शाम पांच बजे दिल्ली पुलिस कमीश्नर से मुलाकात करने वाली थीं। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उनकी मीटिंग रद्द हो गई है।
विज्ञापन
एमसीडी सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय आज शाम पांच बजे दिल्ली पुलिस कमीश्नर से मुलाकात करने वाली थीं। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उनकी मीटिंग रद्द हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को देर शाम स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में मतगणना के दौरान पार्षदों के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी मामले को लेकर मेयर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वाली थीं।

विज्ञापन


एमसीडी के सदन में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान लात घूंसे चले। पार्षदों ने सारी हदें पार करते हुए एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कई पार्षदों को गंभीर चोटें आईं। महिला पार्षदों के साथ धक्का मुक्की व अभद्रता हुई। कई पार्षदों के कपड़े फट गए। एक दूसरे पर जूते चप्पल बरसाए गए। जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के इस तरह के बर्ताव से पूरी दिल्ली आहत है। 

स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव हो गया था, वोटों की गिनती के दौरान मचा घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। इसके कारण मेयर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया, अब सोमवार को फिर से स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें