मेयर का चुनाव अब गणतंत्र दिवस के बाद कराने की तैयारी है। मेयर का चुनाव 30 जनवरी को होने की संभावना है और नगर निगम इस कवायद की तारीख प्रस्तावित करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नगरपालिका सचिव के कार्यालय से इस तिथि का प्रस्ताव पत्र बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल को भेजे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सदन की पिछली बैठक में हुए हंगामे को देखते हुए अब अगली बैठक के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मौजूदा समय सदन की बैठक के लिए अतिरिक्त जवान उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है क्योंकि ज्यादातर जवानों को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर स्पेशल ड्यूटी पर लगा दिया गया है। इससे अब साफ हो गया है कि दिल्ली को नया मेयर मिलने में अभी और वक्त लगेगा।