फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से पटरी पर लौट सकती है दिल्ली, बस केंद्र की हरी झंडी का इंतजार

Fri, 15 May 2020 05:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ब्लॉक लेवल पर बनी कमेटियों के जरिए तय होगी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग,
  • बाजारों में भीड़-भाड़ पर काबू रखने के लिए पुलिस की सुरक्षा होगी कड़ी
  • EDMC, SDMC और NDMC एरिया में सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान में तेजी
विज्ञापन
कनॉट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने केंद्र से बाजारों को खोलने की अनुमति मांगी है। अगर केंद्र ने सहमति दी तो सोमवार से दिल्ली पटरी पर लौट सकती है और बाजारों का सन्नाटा दूर हो सकता है।
विज्ञापन


बाजार खुलने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और भीड़भाड़ को रोकना बड़ी चुनौती हो सकती है, लेकिन अभी से इसके उपाय सुझाए जा रहे हैं। नागरिक सुरक्षा बल के जवानों और ब्लॉक स्तर पर बनी कमेटियों के जरिए बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की कोशिश की जा सकती है।

ब्लॉक स्तर पर बनी कमेटी में क्या

लगभग एक महीने पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में राजधानी के हर ब्लॉक में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया था।

इस कमेटी में एक स्वच्छताकर्मी, एक पुलिसकर्मी, एक बीएलओ स्तर का अधिकारी, एक आशा कार्यकर्ता और एक सिविल डिफेंस के कर्मचारी को रखने की बात तय हुई थी। दिल्ली की 13816 के लगभग कमेटियों में इनके बनाए जाने की रुपरेखा तैयार कर ली गई थी।

विज्ञापन


लेकिन अपने गठन से लेकर अभी तक यह कमेटी किसी कार्य के लिए अधिकृत नहीं की गई है। अब इन कमेटियों को बाजारों के खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन करने के काम पर लगाया जा सकता है। इसके लिए इसके स्वरूप और अधिकार को भी ज्यादा सशक्त किए जाने पर विचार किया जा सकता है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम तैयार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रमुख अधिकारी संदीप कपूर ने अमर उजाला को बताया कि उनके एरिया में पटपड़गंज, झिलमिल और मंडोली तीन औद्योगिक क्षेत्र आते हैं। अगर उन्हें दिल्ली सरकार से बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों को खोलने की अनुमति मिलती है तो वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस समय भी तीनों औद्योगिक क्षेत्रों और पूर्वी दिल्ली के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इस समय निगम की 30 मशीनें साफ-सफाई, दवाइयों के छिड़काव और सैनिटाइजेशन के काम में लगी हैं।

इन्हें रोजाना 700 किलोमीटर तक सफाई का काम करना होता है। इसके अलावा नगर निगम के 70 स्कूलों में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

एनडीएमसी अधिकारी होलिका टिग्गा ने बताया कि नई दिल्ली क्षेत्र के बाजारों को पूरी तरह स्वच्छ और सैनिटाइज किया जा चुका है। बाजारों को सैनिटाइज करने का कार्य निरंतर चलता रहता है।

जैसे ही केंद्र सरकार से इसके बारे में निर्देश प्राप्त होता है, बाजारों को खोला जा सकता है।

व्यापारिक संगठन भी तैयार

आज शुक्रवार को भी व्यापारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें बाजार को खोलने के बाद की परिस्थितियों के बारे में विचार किया गया। ज्यादातर व्यापारियों ने बाजार को ऑज-ईवन योजना के अंतर्गत खोलने पर सहमति जताई।

बाजार खुलने के बाद कोरोना संक्रमण न फैले, इसकी योजनाओं पर भी विचार किया गया। चैंबर्स ऑफ ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्री के संयोजक ब्रजेश गोयल ने बताया कि व्यापारी समुदाय बाजार को खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए दुकानों और बाजारों में सैनिटाइजेशन का अभियान चल रहा है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें