फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Gandhi: संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मेनका और वरुण ने दी श्रद्धांजलि, वायु दुर्घटना में हुआ था निधन

Thu, 23 Jun 2022 11:03 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। उनका निधन 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में हुआ था।
विज्ञापन
संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते मेनका गांधी और वरुण गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेसी नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद मेनका गांधी संजय गांधी की पत्नी तो पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी उनके बेटे हैं। दोनों लोगों ने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित समाधि स्थल पर जाकर पूर्व कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ''आज मैंने अपने दिवंगत पिताजी श्री संजय गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने समय से बहुत आगे का सोचते थे और मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के लिए उन्होंने काम किया। उनमें आगे के लिए योजना बनाने की दूरदृष्टि थी व उसपर काम करने की शक्ति भी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। उनका निधन 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें