फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हत्या: नाबालिगों के निशाने पर था कोई और, बगल में बैठे युवक को दोस्त समझ चाकुओं से गोदा; मौत

Sun, 06 Sep 2026 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मदन के भाई कमलेश का आरोप है कि इलाके में नाबालिग नशे के लिए अकसर मारपीट करते हैं। जिसका खामियाजा मदन जैसे गरीब परिवारों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिमारपुर की पत्राचार बस्ती में 45 साल के मदन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर मृतक के पास बैठे एक दूसरे युवक की हत्या की नीयत से आए थे। हमलावरों को देखकर युवक वहां से भाग गया और मदन को उसका साथी समझकर पहले हमलावरों ने पहले उससे विवाद किया फिर से चाकू से हमला कर उसे चाकू मार दिया। घायल मदन जान बचाने के लिए घर की ओर भागे, लेकिन घर के पास ही वह गिर गए। परिवारवाले उन्हें पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मदन अपनी पत्नी, दो बेटा और दो बेटी के साथ पत्राचार बस्ती में रहते थे। पड़ोस में ही उनके दो भाई अपने परिवार संग रहते हैं। वह सेंटरिंग का काम करते थे। उनके भाई कमलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे। किसी बात पर कहासुनी होने पर लड़कों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी पीठ और सीने पर चाकू से हमला किया और वहां से भाग गए।

परिवार वालों ने उनकी हालत देखकर तुरंत ऑटो से अरुणा आसफ अली अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिंदुराव अस्पताल रेफर कर दिया। कमलेश ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


परिवार का आरोप, इलाके में बिक रहे नशे के कारण हुई घटना
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इलाके में धड़ल्ले में नशे का काला कारोबार हो रहा है। नशे की लत को पुरा करने के लिए इलाके में आए दिन असामाजिक तत्व लूटपाट, छीना झपटी व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन नशे के कारोबार को रोकने लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। मदन के भाई कमलेश का आरोप है कि इलाके में नाबालिग नशे के लिए अकसर मारपीट करते हैं। जिसका खामियाजा मदन जैसे गरीब परिवारों को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें