फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा ने नहीं की दोस्ती, मनचले ने घर में कैद होने पर किया मजबूर, दुष्कर्म कर दी थी ये धमकी

Fri, 22 Nov 2019 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

कमला मार्केट इलाके में एक युवक ने नौंवी कक्षा की छात्रा को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया। आरोपी छात्रा से दोस्ती करना चाहता था। छात्रा ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी ने छात्रा को अपने भाई के घर में खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा। इस डर के चलते छात्रा घर में रहने को मजबूर हो गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर छात्रा को राहत दी है।

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13 वर्षीय नौंवी कक्षा की छात्रा कमला मार्केट इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह पास में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। गत 15 अगस्त को वह छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे घर लौट रही थी।
विज्ञापन


तभी समीर(19) नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने छात्रा के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा। छात्रा ने दोस्ती करने से इंकार कर लिया तो वह अपने भाई के घर में खींचकर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोपी ने छात्रा का मुंह बांध दिया था। उसने छात्रा को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसके ऊपर एसिड डाल देगा। छात्रा घर लौट आई और डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी समीर छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा करता था। इस कारण वह छात्रा बहुत डर गई थी। कई बार वह स्कूल नहीं जाती थी। डरी-सहमी रहने पर मां ने छात्रा पूछा तो 12 नवंबर को छात्रा ने सारी बात अपनी मां को बता दी।

मां ने इसकी शिकायत कमला मार्केट थाना पुलिस को दी। कमला मार्केट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी व हवलदार सुरेंद्र मलिक की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस टीम ने आरोपी समीर को मिंटो रोड से रात को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने परिजनों से मिलने जा रहा था। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया था। समीर 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पीड़ित छात्रा के घर के पास उसके भाई-भाभी रहते हैं। वह अपने भाई-भाभी से मिलने जाता था तभी उसकी नजर छात्रा पर पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें