फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या 

Sun, 16 Jul 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
निहाल विहार में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को युवक का शव झाड़ियों में मिला। मृतक की शिनाख्त महेंद्र (24) के रूप में हुई। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या आपसी रंजिश की वजह से की गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि निलोठी गांव के झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने के बाद पाया कि युवक के सीने पर चाकू के चार जख्म जख्म थे। तफ्तीश के बाद पुलिस ने बताया कि युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। 

युवक की शिनाख्त बिहार निवासी महेंद्र के रूप में हुई। वह निहाल विहार इलाके में रहता था। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर महेंद्र के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी इक्कठा की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसकी रंजिश की वजह से हत्या की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें