फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भड़का युवक, महिला डॉक्टर व स्टाफ की कर दी पिटाई, ये है पूरा मामला

Wed, 14 Oct 2020 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरारी जिले के जगतपुरी इलाके में एक युवक ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टर और स्टाफ की बुरी तरह पिटाई कर दी। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस युवक ने ऐसा क्यों किया तो इसके लिए आपको पूरी खबर जानना जरूरी है।

विज्ञापन


दरअसल युवक ने दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी (डीजीडी) में कोरोना की जांच कराई। टेस्ट पॉजिटिव आया तो आरोपी ने अपने पूरे परिवार के साथ डिस्पेंसरी के डॉक्टर व बाकी स्टाफ से जमकर मारपीट की।

आरोपी युवक आरोप लगा रहा था कि डिस्पेंसरी में टेस्ट करवाने के बाद उसने डॉ. हेडगेवार अस्पताल में टेस्ट करवाया, जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। डिस्पेंसरी के डॉक्टरों पर जानबूझ कर रिपोर्ट पॉजिटिव देने का आरोप लगाकर हंगामा और मारपीट की गई। 
विज्ञापन


मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया। बाद में डिस्पेंसरी इंचार्ज और मेडिकल अफसर डॉ. रीना सहगल की शिकायत पर जगतपुरी थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में डॉ. रीना सहगल ने बताया कि शनिवार को उनके यहां जगतपुरी का ही रहने वाला शानू नामक एक युवक कोरोना जांच कराने आया था। शानू ने डिस्पेंसरी में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए नमूना दिया और चला गया। अगले दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे सूचना दी गई। 

आरोप है कि रविवार को दिन में शानू 10-12 लोगों के साथ डिस्पेंसरी पहुंचा। वहां आते ही उसने डॉ. रीना और बाकी स्टाफ के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। 

आरोपियों का कहना था कि शानू ने हेडगेवार अस्पताल में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था। वहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉ. रीना ने बताया कि आरोपी ने अपनी रिपोर्ट उन्हें नहीं दिखाई। 

शोर-शराबा सुनकर आए स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। जिसके बाद आरोपी चले गए। डॉ. रीना ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें